आजकल बाजार में खाने पीने की कई तरह की चीजें मिलती हैं जिसमे जंक फूड्स तो सबसे पहले आता है। खाने में जरूरत से ज्यादा तली भुनी चीजों का सेवन हमारी जीवनशैली पर खराब प्रभाव डालता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, दस्त, ब्लॉटिंग आदि हो जाती हैं जिनसे हमारा पाचन बिगड़ जाता है। ऐसे में आप जंक फूड्स का सेवन करने की जगह कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं जो आपकी पेट की समस्याओं को भी दूर करने में मददगार हैं। तो आइए जानते हैं कौनसे हैं वो फूड्स।
पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाले फूड्स-
SPONSORED ADD
हॉट वेब सीरीज” डेंजरस डेट” पर लीना सिंह ने अपना बदन चखाया
सेब:- सेब फाइबर से भरपूर फल है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। सेब से अलग आप केला, संतरे को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन फलों में फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम मोजूद होते हैं जो पेट की दिक्कतों को दूर करते हैं।
दही:- दही का सेवन हम कई चीजों के साथ करते हैं इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया पाचन के लिए अच्छे होते हैं। पेट खराब होने पर दही खाना अच्छा रहता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां:- हरी पत्ते वाली सब्जियां पाचन को सही रखती हैं जिससे पेट के गुड बैक्टीरिया को फायदा मिलता है। पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
अनाज:- गेहूं, ब्राउन राइस, किवनोआ आदि फाइबर से भरपूर अनाज हैं जो पाचन के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। साथ ही पूर्ण अनाज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है।
ये भी पढ़ें-
पेट साफ करने के लिए इन फलों का करें सेवन
अदरक:- पेट की समस्याओं और पाचन को बेहतर बनाने के लिए अदरक का सेवन भी किया जा सकता है। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं को पाचन को हेल्दी रखते हैं आप इसे कच्चा या पानी में उबालकर पकाकर चाय की तरह भी पी सकते हैं।
अस्वीकरणः- यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। हेल्दी चर्चा इसकी पुष्टि नही करता क्योंकि यह कोई डॉक्टरी सलाह नहीं है।