शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने पर हमारे शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां जन्म लेने लगती है। इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से बचने के लिए हमे कुछ उपाय तो करने पड़ेंगे, सभी को लगता है की इम्यूनिटी बूस्ट करना बहुत ही कठिन काम है लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल आधुनिक जीवन के खान_ पान से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है लेकिन कमजोर इम्यूनिटी या खोई हुई इम्यूनिटी को वापस पाने के लिए हम कुछ ऐसे पदार्थ का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनसे हम अपनी खोई हुई इम्यूनिटी को वापस पा सकते हैं। जैसा की आप सभी को पता है अधिक बुखार होने पर जब हमारी प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं तो बकरी के दूध और गिलोय की बेल के रस का सेवन करने के लिए बताया जाता है तो आइए जानते हैं गिलोय की बेल के कुछ अनोखे फायदे_
डायबिटीज:- जिन लोगो को 2 टाइप डायबिटीज की समस्या होती है उनके लिए गिलोय की बेल के रस का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। गिलोय में हाईपोग्लाईकैमिन पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कम करने में हमारी मदद करता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए गिलोय का जूस पीना आपने लिए लाभकारी होगा।
इम्यूनिटी बढ़ाए:- कोई इंसान यदि लंबे समय से बीमार है या अधिक बीमार रहता है तो इसका कारण उसकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता या कमजोर इम्यूनिटी भी हो सकती है। कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी गिलोय के रस का सेवन करा जाता है।
स्ट्रेस दूर करे:- कभी न कभी आपको स्ट्रेस का सामना करना पड़ता होगा और यह बात आप अच्छी तरह से जानते हैं की ये कितना दुखदाई होता है। गिलोय और अन्य जड़ी_ बूटियों से बना हुआ रस पी सकते हैं जो आपके स्ट्रेस लेवल को कम करता है ये शरीर और दिमाग को शांति देता है और साथ ही मेमोरी को भी अच्छा बूस्ट करता है।
पीलिया ठीक करे:- अगर आप पीलिया की बीमारी से परेशान हैं तो ऐसे में आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको गिलोय की बेल के २०_३० पत्ते लेने हैं और उन्हें पीस लें और 1 गिलास ताजी छाछ लेकर पेस्ट को उसमे मिला लें दोनों को एक साथ छानने के बाद उसका सेवन करें।
जाने गिलोय की बेल है कितनी लाभकारी?
शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने पर हमारे शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां...
03/07/2023
2 Mins Read
15
Views
0
Comments