कहते है, सुबह को जल्दी उठकर उगते हुए सूरज को देखने से या फिर सूरज में मॉर्निग वॉक करने से हमारें शरीर की परेशनियों से हमें छुटकारा मिल जाता है, लेकिन कई लोग ऐसे होते है, जो सुबह को जल्दी न उठने के आलस में इस मजेदार पल को गंवा देते हैं। आज हम आपको सुबह सूरज की किरणों में घूमने के मजेदार लाभ बताते है, जिन्हें जानने के बाद आप खुद को मॉर्निक वॉक करने से रोक नहीं पाएंगे।
फायदेः-
1.हदय गति को नियंत्रित करता हैः-
सुबह को सूरज की किरणों में घूमने से यह आपकी पैरों की मासंपेसियों को मजबूत बनाने में व दिल की गति को नियंत्रित करने में काफी सहायक हैं। यह आपके शरीर की बनावट को बेहतर बनाता है।
2.मानसिक बीमारियों को दूर रखने में सहायकः-
कई ऐसी महिलाए है, जो घर में काम होने के कारण सुबह वॉक पर नही जा पाती है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह को वॉक पर जाती है, तो यह आपकी बढ़ती उम्र के साथ कमजोर याद्दाश्त को बड़ने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सुबह को वॉक पर जाती है, तो यह आपकी मानसिक से रिलेटिड परेशानीयों से भी छुटकारा दिलानें में आपकी मदद कर सकता हैं।
3.रात में बेहतर नींद का आनंदः-
यदि आप सुबह को घूमने की आदत डालते है, तो यह आपका तनाव व थकान को कम करके आपको अच्छी नींद दिला सकता हैं। दरअसल जब आप सुबह को पैदल चलकर घूमते है, तो यह तनाव जैसी बाधाओं को दूर करके बेहतर नींद लाने में मदद कर सकता हैं।
4.बाल झड़ने की परेशानी से छुटकाराः-
सुबह की वॉक आपके बालों को स्वस्थ बनाने में काफी कारगार साबित हो सकती है। दरअसल महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने के कारण उनके बाल झड़ने लगते है। यदि आप रोज मॉर्निग वॉक करती है। तो यह आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करेगा। जिसकी वजह से आपके बाल स्वस्थ बने रहेंगे।
5.बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता हैः-
सुबह की सैर आपके बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसलिए आपको रोजाना सुबह को 1घंटा घूमना चाहिए।