आइसक्रीम खाना किसको पसंद नहीं होता। गर्मी के मौसम में सभी लोगों को आइसक्रीम खाना पसंद होता है लेकिन कुछ लोग आइसक्रीम को सर्दी में भी खाना पसन्द करते हैं। आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की फेवरेट होती है लेकिन क्या आप जानते हैं की आइसक्रीम खाने से आपको कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं कई तरह की बीमारियां आपके शरीर में आ जाती हैं नहीं जानते तो लिए जान लेते हैं।
मोटापा बढ़ाएं:- आइसक्रीम खाने से मोटापे की समस्या हो सकती है। आइसक्रीम, दूध, फ्लेवर और काफी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनाया जाता है जिस कारण आइसक्रीम में कैलोरीज की मात्रा काफी बढ़ जाती है और वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है।
डायबिटीज़ का खतरा:- आइसक्रीम खाने से डायबिटीज होने का खतरा काफी गुना तक बढ़ जाता है। आइसक्रीम में कैलोरीज के साथ शुगर की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है जो शरीर के लिए हानिकारक होती है ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें आइसक्रीम खाने से बचाव करना चाहिए।
पाचन खराब करें:- ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खाने से पेट खराब होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। आइसक्रीम में काफी मात्रा में फैट होता है जिस कारण लूज मोशन, कब्ज जैसी पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं इसके ज्यादा सेवन से पेट संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
इम्यूनिटी कमजोर बनाएं:- ज्यादा आइसक्रीम खाने से इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है जिस कारण कोई भी बीमारी लगने का खतरा बढ़ जाता है उसके नियमित सेवन से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और सर्दी, खांसी, बुखार, गला खराब समस्याएं जल्दी नहीं लगते हैं।
नोट:- किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो वह लाभदायक हो सकता है लेकिन यदि जरूरत से ज्यादा हम किसी भी चीज का सेवन करते हैं तो उससे हमारी सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।