कई लोग ऐसे होते हैं, जो बहुत ही सेंसेटिव और भावनात्मक वाले होते हैं। जो किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आकर खुद को रोने से नहीं रोक पाते हैं। जिसकी वजह से लोग उन्हें रोतडो के नाम से चिढ़ाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कि अधिक रोने से शरीर को एवं मानसिकता को कई तरह के फायदे होते हैं। जिनके बारे में शायद ही आप कम ही जानते होंगे। जिस प्रकार हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के सेहतमंद लाभ मिलते हैं। उसी तरह रोने से भी हमारी सेहत को कई तरह की सेहतमंद फायदे प्राप्त होते हैं।
1. हमारे आंसुओं में स्ट्रेस फ्री हार्मोन होते हैं। जब भी हमारा मन तनाव में होता है, या फिर हमें किसी भी तरह की मुश्किल सता रही होती है। तो उस समय हमारा मन रोने का करता है। रोने के कारण हमारा मन स्ट्रेस फ्री हो जाता है, और हम अपने आप में हल्कापन महसूस करने लगते हैं। रोने के कारण हमारा स्ट्रेस काफी हद तक कम भी हो जाता है।
2. आंसुओं की वजह से आंखों में जमी हुई गंदगी या फिर संक्रमण को बाहर करताहैं। जिसकी वजह से आपकी आंखें स्वस्थ बनी रहती हैं। जब भी आप रोते हैं, तो आपके आंसू आंखों में जमी गंदगी से लड़ते हैं, और उन्हें बाहर निकालते हैं ताकि आपकी आंखों को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हों।
3. जब आप नहीं रोते हैं, तो आपकी आंखों में ड्राई आई की समस्या हो सकती है। इसलिए जब भी आप रोते हैं, तो आंसू इस समस्या से आपको छुटकारा दिलाते हैं, और आपकी आंखों की आईबॉल की सुरक्षा करते हैं।
4. रोने से आप अपने मन को फ्रेश व हल्का महसूस करते हैं। ज्यादातर रिपोर्ट में यह पाया गया है, कि जब भी आप रोते हैं तो आपका तनाव व स्ट्रेस आंसुओं के जरिए बाहर निकल जाता हैं। जिसकी वजह से आपका मूड रोने के बाद अच्छा हो जाता हैं।
5. कहते हैं, कि गुस्सा करने से अच्छा है, आप रो लें, क्योंकि रोने से आपका मूड ही नहीं बल्कि मानसिक परिस्थितियां भी सामान्य हो जाती हैं। जिसकी वजह से आप खुद मैं बेहतर महसूस करने लगते हैं।
नोट: कई बार रोना हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। जब भी आपका मन रोने का कर रहा हो या फिर आप किसी स्ट्रेस में हो तो जरूर रोएं, ताकि आप अपने आप में हल्का पन महसूस करने लगे।